BREKING NEWS:- संत शिरोमणि रविदास जयंती गांव सारसी में मनाई गई पड़े ये खबर !

पवन रायकुंवर की खबर:- संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव आज मनासा तहसील के ग्राम सारसी में भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं युवा मेघवाल समाज समिति के तत्वाधान में गांव सारसी में रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया जिसमें कलश यात्रा गांव में निकाली गई एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन का स्वागत बोर्ड गांव में लगाया गया जिसमे मुख्य अतिथि रहे महेश अम्बेडकर आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष नीमच,विशाल मेघवाल भीम आर्मी जिला अध्यक्ष नीमच,पवन रायकुंवर जिला अध्यक्ष भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन नीमच,नंद किशोर धोबावत जिला अध्यक्ष नाजी नीमच,पुष्पा मेघवाल जिला उपाध्यक्ष भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन नीमच,प्रीमा धोबावत जिला अध्यक्ष महिला विंग आजाद समाज पार्टी नीमच रहें| मुख्य अतिथियो ने संत रविदास महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर संत रविदास जी जीवन पर और बहुजन महापुरुषों के जीवन पर विचार रखें एवं 12 फरवरी 2023 को अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुंचने की अपील की कार्यक्रम का संचालन राहुल सोलंकी तहसील प्रभारी मनासा भीम आर्मी ने किया एव आभार सूरज सोंलकी भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन जिला महासचीव नीमच ने माना