BREAKING NEWS:- नगर की पहली क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का शुभारंभ पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- नगर की पहली क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी का शुभारंभ  पड़े ये खबर ! 


रामपुरा नगर में क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसाइटी का शुभारंभ आज दिनांक 9 फरवरी 2023 को रामपुरा छोटा बाजार स्थित मेहता ज्वेलर्स के ऊपर स्थित कार्यालय में मेहता ज्वेलर्स के श्री कैलाश जी मेहता द्वारा भव्य शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कोऑपरेटिव संस्था के सीईओ ललित मेहता एवं मनोज गेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शुभारंभ के अवसर पर विशेष जमा योजना के तहत न्यूनतम ₹50000 की एफडी कराने पर 11.50 पर्सेंट ब्याज की सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध की जा रही है साथ ही हमारी संस्था द्वारा अंचल के छोटे व्यापारियों को दैनिक मासिक एवं साप्ताहिक बचत के माध्यम से अपना खुद का बैंक उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है जहां खातेदारों को न्यूनतम ब्याज दर पर लोन व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी इस अवसर पर नगर से पधारे बहु संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधि गण पत्रकार बंधु उपस्थित रहे एवं नवीन संस्था की उपलब्धि पर संस्था संचालक को बधाई प्रेषित की

और नया पुराने