BREAKING NEWS:-१२ फरवरी रविवार को गांधी सागर मनोरंजन केंद्र पर 6:30 से दो दिवसीय शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ

BREAKING NEWS:-१२ फरवरी रविवार को गांधी सागर मनोरंजन केंद्र पर 6:30 से दो दिवसीय शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ 



गांधी सागर से पुरन माटा की खबर: 

पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के अंतर्गत संचालित भारत स्वाभिमान तहसील समिती एवं महिला पतंजलि योग समिती भानपुरा गांधीसागर द्वारा १२ फरवरी रविवार को गांधी सागर मनोरंजन केंद्र पर 6:30 से दो दिवसीय शिविर का आयोजन प्रारंभ हुआ *योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव महाराज की शिष्या विदुषी सन्यासी साध्वी देवादिती द्वारा योग शिविर का संचालन किया गया। अधीक्षण यंत्री पुरुषोत्तम गुप्ता, अशोक खंडेलवाल रामेश्वर दलोडिया द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया ।

जिसमे साध्वी जी सभी को आजीवन स्वस्थ रहने हेतु नियमित रूप से योग करने एवं जीवन में आयुर्वेद का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया। साथ ही साध्वी जी ने सत्संग में कहा कि मनुष्य जीवन मे जन्म लेना हमारे सौभाग्य की बात है और भारत भूमि पर जन्म लेना उससे भी बडे सौभाग्य की बात है यह भारत भूमी अपनी जन्मभूमि, मातृभूमी है संतो ऋषियों तपस्वीयों की भूमि है । अपने देश मे कई संतो ऋषियों तपस्वीयों ने अनेक प्रकार के पुरुषार्थ किए और उन पुरुषार्थों की वजह से अपने जीवन मे आत्म साक्षात्कार प्राप्त किया और उसे हमारे जीवन तक परमात्मा का ज्ञान पहुंचाया । 

साध्वी ने कहा कि हम भगवान राम कृष्ण जैसे महापुरुषों की संताने है यह गौरव हमारे जीवन मे प्रत्येक क्षण होना चाहिए और इस गौरव को ऐसे जीना चाहिए की हमे विचित्र की नही वरन चरित्र की पूजा करना चाहिए । हमारे मन मे राम कृष्ण शिव सभी भगवान , देवता है और हमे जीवन इस तरह जीना चाहिए जैसे उन्होने जीवन जिआ है । भगवान राम ने किसी के साथ भेदभाव नही किया सबरी ने झुठे बेर उन्हे खिलाए और वह बेर राम ने खाए क्योकि भगवान ने सबरी के भाव को देखा था और अगर यही भाव हमारे सामने आ जाए तो हम शंका पहले करते है । इस अवसर पर महिला योग समिती के पदाधिकारीगण शोभासिंह , प्रभा मेहरा, शीला सेन , सुनीता शर्मा, ममता अग्रवाल , वरिष्ठ हंसराज माटा , के.पी गोस्वामी अशोक तिल्लानी अरुण कांटे दिनेश शर्मा दिलीप सूर्यवंशी बंटी नारेडा कृष्णकात गोस्वामी पूरन माटा ओम प्रकाश रत्नावत सहित बडी संख्या में लोग मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन योग शिक्षक मनीष परिहार ने किया और आभार प्रभा मेहरा ने व्यक्त किया ।

और नया पुराने