BREAKING NEWS:- अधीक्षक की मनमानी के चलते छात्रावास के बच्चों का भविष्य अंधकार मय बिल्डिंग हो रही है र्जीण र्शीण हो सकती है जनहानी अधीक्षक उड़ा रहा है शासन के अनिवार्य शिक्षा अधिनियम की धज्जियां मात्र 8 बच्चे छात्रावास में निवासरत है रेकार्ड में 24 बच्चे दर्शाए गए छात्रावास अधीक्षक तोमर लगा रहा है शासन को प्रतिमाह लाखों रुपए का चूना पड़े शंकर भाटी की रिपोर्ट !

BREAKING NEWS:- अधीक्षक की मनमानी के चलते छात्रावास के बच्चों का भविष्य अंधकार मय बिल्डिंग हो रही है र्जीण र्शीण हो सकती है जनहानी अधीक्षक उड़ा रहा है शासन के अनिवार्य शिक्षा अधिनियम की धज्जियां मात्र 8 बच्चे छात्रावास में निवासरत है रेकार्ड में 24 बच्चे दर्शाए गए छात्रावास अधीक्षक तोमर लगा रहा है शासन को प्रतिमाह लाखों रुपए का चूना पड़े शंकर भाटी की  रिपोर्ट 

शंकर भाटी की  रिपोर्ट :- 

रामपुरा के समीप ग्राम चचौर मैं यूं तो सरकार शिक्षा के उत्थान और आदिवासी गरीब छात्रों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने हेतु कई प्रकार की योजनाएं चलाकर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है किंतु शासन के कुछ नुमाइंदे अपने गैर जिम्मेदाराना रवैया के चलते शासन की योजनाओं का किस प्रकार पलीता लगाते हैं इसकी एक बानगी समीपस्थ ग्राम चचोर में हरिजन आदिवासी बच्चों के लिए शासन द्वारा चलाया जा रहा हरिजन आदिवासी पोस्ट मैट्रिक छात्रावास मैं देखी जा सकती है जहां पर छात्रावास अधीक्षक श्री बच्चूसिंह तोमर की मनमानी के चलते अनियमितताओं तथा अव्यवस्थाओं का शिकार होकर यहां पर रहने वाले गरीब बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो गया है

छात्रावास बिल्डिंग भी जर्जर होकर कभी भी जनहानि हो सकती है छात्रावास मैं बच्चों के रहने के कमरों में लाइट पंखे वगैरह भी नहीं होने से यहां अध्ययन करने वाले छात्र काफी परेशानी में है छात्रावास में मात्र 8 बच्चे की निवास कर रहे हैं लेकिन हाजिरी रजिस्टर में 24 बच्चों के नाम दर्ज कर भ्रष्टाचार करते हुए शासन को चूना लगाया जा रहा है छात्रावास अधीक्षक श्री तोमर की यह स्थिति है कि दो-चार दिन में एक बार ही छात्रावास में आते हैं बाकी चौकीदार के भरोसे छात्रावास चल रहा है बिल्डिंग की मरम्मत भी नहीं करवाई गई है इस संबंध में जब छात्रावास अधीक्षक श्री बच्चुसिंह तोमर से फोन पर चर्चा की तो  उन्होंने बताया कि यह जो बिल्डिंग है यह सामने है और वहां पर चौकीदार है मेरा वहां रहना जरूरी नहीं है इस प्रकार के गैर जिम्मेदाराना बयान देकर उच्च अधिकारियों को ही तोमर चुनौती दे रहा है क्या जिला अधिकारी छात्रावास अधीक्षक तोमर के ‌इस रवैयै तथा बयान पर संज्ञान लेकर भ्रष्ट छात्रावास अधीक्षक के खिलाफ कार्यवाही करेंगे,?

और नया पुराने