BREAKING NEWS:- रामपुरा नगर में रामपुरा के संस्थापक राजा रामा भील की जयंती के उपलक्ष मे समारोह मनाया !
रामपुरा नगर में रामपुरा के संस्थापक राजा रामा भील की जयंती के उपलक्ष मे समारोह मनायाजाने के लिए आज दिनांक 26 फरवरी 2023 को माता रूंडी पर सर्व आदिवासी भील समाज रामपुरा व मनासा की एक बैठक आयोजित की गई।बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राजा रामा भील की जयंती के उपलक्ष में 5 मार्च 2023 को डीजे के साथ महारैली एवं आमसभा का आयोजन किया जाएगा। रामपुरा पठार क्षेत्र बिलवास गांव से सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होकर भदाना,चंद्रपुरा, मजीरीया होते हुए वहां से रैली महारैली का रूप लेकर रामपुरा नगर में भ्रमण कर पुनः बस स्टैंड दशहरा मैदान में पहुंचेगी। जहां आमसभा का आयोजन किया जाएगा।आयोजन को सुचारू संपन्न करने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे नीमच जिले के सर्व आदिवासी समाज के वरिष्ठ, युवा, माताएं,बहने आदि शामिल होंगे।
इस बैठक में लालाराम जी जनपद सदस्य गोपालपुरा, हस्तीमल खाटकी,राज (राजू) मांडोतिया, लक्ष्मण खाटकी, श्यामलाल लोची, ,राकेश ओसारी, वीरम सुरावत राजू कटारिया, कमलेश बड़ेरा, मांगीलाल ,लक्ष्मण कटारिया ,राजू खाटकी, करुलाल,प्रकाश माल, शेषपाल,घनश्याम, लक्ष्मीनारायण, कारुलाल आदि सर्व आदिवासी भील समाज के वरिष्ठ एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे ।
