BREAKING NEWS:-रामपुरा । गत दिवस सकल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाजजनों का होली मिलन समारोह एवँ फॉग महोत्सव मनाया गया !

BREAKING NEWS:-रामपुरा । गत दिवस सकल ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में समाजजनों का होली मिलन समारोह एवँ फॉग महोत्सव मनाया गया !

स्थानीय चौमुखी महादेव मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर फाग उत्सव मनाया एवँ भजन गाकर... फूल - गुलाल से होली खेली वहीं विप्र शर्मा ने मधुर भजनों की प्रस्तुति से समा बांध दिया। अनेक समाजजनों ने स्वेच्छा से इस कार्यक्रम के निमित्त अपनी ओर से सहयोग राशि भी प्रदान की ! तथा आगामी अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर भी विचार विमर्श किया गया ! संरक्षक राधेश्याम सारू एवँ आत्माराम जोशी ने सभी समाजजनों को होली की बधाई देते शुभकामनाएं प्रेषित की ... सचिव रमेश शर्मा एवँ अजय विश्वास जोशी ( अज्जू भैया ) ने अपने अपने विचार रखते हुए सभी समाजजनों से एकजुट रहने का आव्हान करते हुए परस्पर सद्भावना के साथ प्रत्येक कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की बात पर जोर दिया ! सफल आयोजन के लिए सभी का आभार प्रदर्शन अध्यक्ष - अशोक जोशी ने प्रकट किया ! आयोजन में बड़ी संख्या में पुरुष - महिलाएं और बच्चे उपस्तिथ हुए ! भगवान चौमुखी महादेव की आरती के साथ ही सभी समाजजनों का स्नेह भोज सम्पन्न हुआ ।
और नया पुराने