DAILLY RASHIFAL: मिथुन-वृष को धन लाभ, वृषभ- मकर का , मेष मन मुटाव में ना पड़ें, व्यवसाय होगा दोगुना, कुंभ को भाग्य का साथ...!
मेष- आज का दिन आपके लिए यात्रा के योग ला रहा है, देश विदेश से काम मिलेगा और नए अवसर प्राप्त होंगे. सेहत का ध्यान रखें, हड्डियों से जुड़ी प्रोब्लम आ सकती है. आज पर्सनल लाइफ में लोगों की बुरी नज़र से बचें, किसी भी प्रकार के मन मुटाव में ना पड़ें. आज पार्टनर को एक फूल जरूर दें
वृषभ- आज आपकी लव लाइफ में प्रोब्लम आ सकती है, किसी भी बात को दिल पर ना लगाएं, झगड़े से दूर रहें. आज आपके करियर में सुधार आएगा, पॉज़िटिव सोच रखें, डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. आज महिलाओं को विशेष लाभ होगा, गुड न्यूज़ मिल सकती है. आज आपके पब्लिक रिलेशन्स आपको लाभ पहुंचाएंगे
मिथुन- आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है, किसी नए काम को शुरू करने के लिए समय अनुकूल है. आज सेहत में सुधार आएगा, एनर्जेटिक फील करेंगे. स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है, नए अवसर मिलेंगे. होनेस्टी से आगे बढ़ें. परिवार वालों को आप पर नाज़ होगा. खुशी का माहौल बना रहेगा
कर्क- अगर आपको स्वास्थ्य ठीक ना लगे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, छुपाए नहीं. काम से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी, आज आप कठिन कार्य भी आसानी से पूरे कर पाएंगे. घर में गुड न्यूज़ भी आने के योग बन रहे हैं. परिवार में आपकी सराहना होगी, मन प्रसन्न रहेगा. आज पानी का सेवन अच्छे से करें
सिंह- आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ है, जीवन में कई प्रकार की खुशियां आएंगी. सेहत अच्छी बनी रहेगी, पॉलिटिक्स और लीडरशिप से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. धन लाभ के योग बन रहे हैं. पर्सनल लाइफ में किसी से रिश्ता जुड़ सकता है. लाल फलों का सेवन ज़रूर करें
कन्या- आज आपको अपने कॉन्फिडेंस को बरकरार रखना होगा, किसी भी परिस्थिति से डरे नहीं, दृढ़ संकल्प से आगे बढ़ें, सफलता मिलेगी. आज आपकी एनालिटिकल पावर में सुधार आएगा. परिवार में सेलिब्रेशन होगी, नया घर लेने का विचार बन सकता है. आज पीले वस्त्र पहनें, लाभ मिलेगा
तुला- आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी, किंतु कुछ जरूरी काम में विलंब हो सकता है. इसी के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है, चिंता न करते हुए अपनी उपलब्धियों से मोटीवेट होकर आगे बढ़ें. कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छे से विचार कर लें. पर्सनल लाइफ में किसी को जज ना करें और शब्दों पर नियंत्रण रखें
वृश्चिक- आज सेहत का ध्यान रखें, नमक वाले जल से स्नान करें. आज काम के बोझ से तनाव हो सकता है, घबराए नहीं, आने वाले समय में सफलता प्राप्त होगी. आज परिवार में किसी बड़े निर्णय को लेने से पहले आपसे सलाह ली जाएगी. परिवार में मंगल कार्य होने के योग बन रहे हैं
धनु- आज आपको डिवाइन ब्लेसिंग्स मिलेंगी. अगर भटका हुआ महसूस कर रहे हैं तो ईश्वर पर विश्वास रखें, मदद ज़रूर मिलेगी. आज सेहत का ध्यान रखें, कन्फ्यूज़न हो सकती है. वर्कप्लेस पर बहुत अच्छे फल प्राप्त होंगे, अपने आप को अच्छे से मेंटेन कर के रहें. पर्सनल लाइफ में सोच समझ कर कोई भी निष्कर्श तक पहुंचें
मकर- आज का दिन मकर राशि वालों को अनेक प्रकार के लाभ प्रदान करेगा. सेहत अच्छी रहेगी, किसी दोस्त से मिलने का प्लान बन सकता है. कोई नया काम मिलेगा, सेलिब्रेशन भी होगा. धन लाभ होने से कई तरह के सुखों की प्राप्ति होगी. पर्सनल लाइफ में नेगेटिव थॉट्स से दूर रहें, लोग आपसे इंप्रेस होंगे, तारीफ मिलेगी
कुंभ- राशि वालों को तनाव से दूर रहना चाहिए, आज व्यर्थ के विचारों से मन उदास हो सकता है, ईश्वर पर विश्वास रखें, आने वाला समय बेहतर होगा. किसी परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा, डिवाइन ब्लेसिंग्स आपके साथ हैं. पर्सनल लाइफ में किसी से ज्यादा उम्मीद ना रखें. लालच और ईर्ष्या से दूर रहें
मीन- मीन राशि वालों को आज सतर्क रहना होगा, आज खर्चे से बचें, कोई भी मंहगी वस्तु आज ना खरीदें. तनावग्रस्त माहौल बन सकता है, सूर्य भगवान को जल ज़रूर अर्पित करें. परिवार वालों के सपोर्ट से बेहतर महसूस करेंगे और जल्द ही मुसीबतों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे. आज एक सफेद रंग का रूमाल साथ रखें




