रामपुरा :- सर्व आदिवासी भील समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम से डीजे के साथ महारैली निकालकर रामपुरा के स्थापक आदिवासी राजा रामा भील की जयंती मनाई गई आज 5 मार्च 2023 रामपुरा के पठार क्षेत्र पर बसे आदिवासी गांव बिलवास से सुबह 9:00 बजे रैली प्रारंभ होकर भदाना ,नरवाली,गोपालपुरा,चंद्रपुरा,मजिरिया,जमालपुरा होते हुए रामपुरा पर बस स्टैंड पहुंची जहां बस स्टैंड पर स्थित तिरंगे का सम्मान कर नगर के राजा रामा भील द्वार से प्रवेश होते हुए नगर में प्रवेश किया एवं नगर मैं मुख्य मार्गो से भ्रमण करते हुए पुनः बस स्टैंड दशहरा मैदान पहुंची जहां समाज जनों ने राजा रामा भील ,टंट्या भील,बिरसा मुंडा, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर सभा को लक्ष्मण खाटकी बिलवास,सुरेश जी तावड युवा अध्यक्ष जावद,राजू जी बड़ेरा पालरी,रोहित भील जीरन,संजय दायना जावद,भेरू बड़ेरा, प्रहलाद चरेड जयस जिला प्रभारी,वीरम सुरावत,श्याम जी लोची आयोजन समिति के अध्यक्ष,नानूराम जी जिरन,प्रकाश गणावा, राजकुमार खराड़ी,आदि एवम् बालिका शानू खराड़ी,खुशबू खेर,मंजू मांडोतिया आदि। ने अपने विचार व्यक्त किए एवम् नगर परिषद रामपुरा अध्यक्ष महोदय एवं शासन प्रशासन से मुख्य बस स्टैंड पर राजा रामा भील की मूर्ति लगाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग के साथ मूर्ति स्थापना की मांग रखी,सभा संबोधित के दौरान लालूराम जी जनपद सदस्य गोपालपुरा, हस्तीमल खाटकी कमलेश बड़ेरा,प्रकाश माल,राकेश ओसारी, लक्ष्मण कटारिया, राजू कटारिया, सूरज माल खाटकी मांगीलाल, ओमप्रकाश गनावा, किशन चौहान,राहुल भील,बद्रीलाल,पृथ्वीराज लाला सरपच मोरवन, राज खाटकी, नन्दलाल रामलाल,दिनेश,कृषभ, एवम् सोनू मांडोतिया सहित जिले भर से आए सामाजिक कार्यकर्ता,पदाधिकारी समाजजन,माताएं बहने आदि उपस्थित थे।संचालन रोहित दायना व आभार राज(राजू) मांडोतिया ने व्यक्त किया।
Tags:
breking news
