Breking news:-भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन (BASF)ने छात्रों की मांगों को लेकर सोपा ज्ञापन

मनासा की खबर :- छात्रों की विभिन्न मांगों को लेकर भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन जिला इकाई नीमच ने मुख्यमंत्री के नाम और उच्च शिक्षा मंत्री के नाम कालेज के प्राचार्य मोतीलाल धाकड को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन ने बताया कि छात्र, छात्राओं को प्रत्येक वर्ष छात्रवृत्ति समय पर दी जाए, ताकि छात्र, छात्राओं को महाविद्यालय में फीश जमा करवाने एवं पढाई करने में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। छात्र, छात्राओं को आवास भत्ता किस्तों में नहीं देते हुए एक मुश्त दिया जाए साथ ही महाविद्यालय परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति स्थापित की जाए यह कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र/छाओं को दो भागों में आवास योजना के लिये आवेदन (प्रत्येक छ: माह में करवाया जाता है, जिस कारण से छात्र/छात्राओं को दो बार स्टामट्टी व दस्तावेजों का बोझ पड़ता है इस लिये उनको दो भागों के स्थान पर एक ही बार आवेदन करने हेतु आदेशित किया जायेमहाविद्यालय में छात्र/छात्राओं को अध्ययन के लिये लाईबेरी का निर्माण किया जाये आदि मांगे शामिल थी। इस मौके पर भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष पवन रायकुंवर जिला उपाध्यक्ष पुष्पा मेघवाल जिला महासचीव सूरज सोलंकी विजय, पूजा , उमा भील, संगीत सोलंकी धापू आकाश मालवीय, दानिश अनिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।