BREAKING NEWS:-छात्रावास अधीक्षक की मनमानी से नौनिहालों का भविष्य अंधकार मय नहाने का नहीं है छात्रावास में पानी उगी है चारों ओर गाजर घास पड़े ये खबर !
रामपुरा से शंकर भाटी की रिपोर्ट:-
नहीं है सफाई व्यवस्था शौचालय गंदे हो कर मार रहे हैं सड़ांध बिगड़ सकता है बच्चों का स्वास्थ्य
रामपुरा यूं तो सरकार कमजोर तबकों के उत्थान के लिए नई नई योजना चलाती है तथ उनके कल्याण के प्रयास करती हैं किंतु सरकारी नुमाइंदे इन योजनाओं का लाभ गरीब को तक पहुंचने नहीं देते हैं हम बात कर रहे हैं रामपुरा के शासकीय प्री मैट्रिक छात्रावास की जहां पर गरीब कमजोर तबके के बच्चे अपनी शिक्षा के लिए शासन की योजना अनुसार छात्रावास में निवास कर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं सरकार इन बच्चों के लिए पढ़ाई सहित सारी व्यवस्थाओं के खर्च के लिए भारी भरकम बजट छात्रावासों को देती है किंतु बावजूद इसके इन बच्चों को रामपुरा के इस छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक की मनमानी के चलते नहाने के लिए पानी उपलब्ध नहीं है साफ सफाई की व्यवस्था नहीं है चारों और गाजर घास उगी हुई है लैट्रिन बाथरूम की सफाई नहीं है वही इन बच्चों को खाने के लिए घटिया किस्म का गेहूं उपलब्ध करवाया जा रहा है इन अव्यवस्थाओं के चलते गरीब बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है आइए देखते हैं क्या कुछ कहते हैं छात्रावास के बच्चे व्यवस्थाओं को लेकर
