BREAKING NEWS:-नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन पहुंचे रामपुरा पत्रकारों से हुए रूबरू सभी के सहयोग से समस्या हल करने का दिया आश्वासन पड़े ये खबर !
रामपुरा नीमच जिले के नवागत कलेक्टर श्री दिनेश जैन अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान रामपुरा रेस्ट हाउस पर रुके इस दौरान उन्होंने रामपुरा के पत्रकारों से रूबरू होते हुए रामपुरा क्षेत्र की समस्याओं को सभी के सहयोग से अति शीघ्र हल करने का आश्वासन पत्रकारों को दिया इस दौरान पत्रकारों ने शासकीय हॉस्पिटल में डॉक्टरों की कमी सहित स्टाफ की कमी दवाइयों की कमी की ओर कलेक्टर महोदय का ध्यान खींचा तथा नगर की खुली बावडियों से हादसे होने की आशंका की ओर ध्यान दिलाए जाने पर तत्काल कार्यवाही का आश्वासन दिया वही पत्रकारों ने रामपुरा के छात्रावास में फैली अव्यवस्था पेयजल संकट तथा जल संकट सफाई व्यवस्था की ओर ध्यान दिलाए जाने पर उन्होंने जिले के सभी छात्रावासों की जांच करवाने का आश्वासन दिया तथा रामपुरा के समीप ग्राम खिमला में ग्रीनको एनर्जीक सोलर प्लांट कंपनी एवं डीबीएल कंपनी द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता से रोजगार उपलब्ध करवाए जाने के अनुरोध पर उन्होंने कंपनी के प्रबंधन से बातचीत कर कार्यवाही का आश्वासन दिया गौरतलब है कि कलेक्टर श्री दिनेश जैन ने सन 2001 में मनासा में एसडीएम पद पर रहते हुए क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए थे पत्रकारों ने उनके कार्यकाल की याद ताजा करते हुए रामपुरा मनासा क्षेत्र के लोगों की ओर से उनसे काफी उम्मीद जताए जाने पर उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी के सहयोग से क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों एवं समस्याओं को तुरंत हल किया जाएगा
