COLLEGE:-शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा में एक दिवसीय कार्यशाला एवम प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ संपन्न !
कार्यक्रम की इसी कड़ी में महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय प्रावीण्य सूची, स्पोर्ट्स, सामाजिक कार्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं सना खान, परवीन बानो, पायल रत्नावत, रिया कारा, पायल खुराना, हेमलता मालवीय, जिया चौधरी, सफलता मुजावदिया का सम्मान किया गया। साथ ही महाविद्यालय के अतिथि विद्वान सुश्री रेनू ठाकुर को शिक्षण के क्षेत्र में नवाचार एवं उनके सुदृढ़ मनोबल हेतु तथा सुश्री कोनिका कटारे को स्वयम एनपीटीईएल कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा संयोजक प्रो. भरत धनगर एवं डॉ शिल्पा राठौर द्वारा तैयार की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री करुण जी माहेश्वरी, महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि श्री घनश्याम जी पाटीदार एवं महाविद्यालय विधायक प्रतिनिधि सोमेश जी श्रीवास्तव थे। माननीय करुण जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित किया गया एवं उनका मनोबल बढ़ा कर उन्हेंआशीर्वचन प्रदान किया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ बलराम सोनी ने प्रतिभाशाली छात्रों को उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रो. भरत धनगर ने मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों का परिचय दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेरणा ठाकरे द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. आसावरी खैरनार ने किया।
