BEAKING NEWS:- मनासा क्षेत्र के विधायक मारु की मौजूदगी से खफा हुए अध्यक्ष सहित पार्षद सीसी रोड शिलान्यास समारोह विवादों के घेरे में नगर परिषद के पार्षदों ने किया बहिष्कार नगर में बना चर्चा का विषय पड़े ये खबर !
रामपुरा नगर परिषद द्वारा आयोजित कायाकल्प योजना के अंतर्गत single-layer सीसी रोड निर्माण कार्यक्रम में क्षेत्र के विधायक अनिरुद्ध माधव मारू मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में पधारे एवं कन्या पूजन कर 70.12 लाख के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया जहां इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सुश्री सीमा जितेंद्र जागीरदार सहित संपूर्ण नगर परिषद पार्षदों कार्यक्रम में अनुपस्थित रहकर कार्यक्रम का बहिष्कार किया नगर परिषद का ऐसा पहला कार्यक्रम है जिसमें हाई वोल्टेज ड्रामा प्रस्तुत हुआ है जिसकी नगर में सभी और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है बताया जाता है कि क्षेत्रीय विधायक एवं नगर परिषद अध्यक्ष के बीच रिश्ते में खटास एवं आपसी तालमेल में कमी है जो आज के कार्यक्रम में खुलकर सबके सामने आ गयी नगर परिषद के सीसी रोड भूमि पूजन के कार्यक्रम में अध्यक्ष सहित पार्षदों की अनुपस्थिति नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है
सवाल यह उठता है रामपुरा नगर परिषद नगर का का विकास किस प्रकार करेगी जब इस विषय में क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगर के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी चाहे कार्यक्रमों में कोई आए या ना आए रामपुरा का विकास निरंतर जारी रहेगा आज के कार्यक्रम के बाद नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि रामपुरा नगर परिषद शब्दों का अखाड़ा बनकर रह गई है जहां आपसी मनमुटाव का युद्ध देखने को नजर आ रहा
