BREAKING NEWS:- आवारा सांडों ने मचाया आतंक रामपुरा नगर वासी परेशान आवारा पशुओं की शिकायतों के बाद भी नगर परिषद नहीं दे रही है ध्यान हो सकता है आवारा पशुओं से गंभीर हादसा पड़े ये खबर !
रामपुरा राम नगर में इन दिनों आवारा पशुओं आवारा सांडों का आतक बना हुआ है हर जगह गली मोहल्ले में आवारा सांड घूमते दिखाई दे सकते हैं आपस में लड़ते हैं और राहगीरों को गिरा कर गंभीर घायल भी कर देते हैं आवारा पशुओं की शिकायत कई बार नगर परिषद में नागरिकों द्वारा की गई लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई नगर के व्यस्तम सकंरे तथा भीड़भाड़ वाले गली मोहल्लों क्षेत्रों छोटा बाजार सब्जी बाजार लालबाग अस्पताल रोड नया बस स्टैंड गली मोहल्ले चौराहों पर आवारा पशुओं आवारा सांडों का आंतक बना हुआ है इसी तरह की पिछले दिनों एक बालक प्रिंस जैन जो कि अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था दो सांडों ने लड़ते हुए उसको गिरा दिया था और गंभीर घायल कर दिया था जिसके कारण उसके हाथ और पैरों में काफी चोटें आई थीं नागरिकौ ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को तत्काल नगर से हटाया जाए
