Breking news:- मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान लार्निग लाइसेंस कैंप
मनासा से पवन रायकुंवर की ख़बर:- मनासा नगर के शासकीय रामचन्द्र विश्वनाथ कालेज में दिनांक 17 मई 2023 बुधवार को मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (द्वितीय चरण)के अन्तर्गत विद्यार्थियों के वाहन चलाने लर्निंग लाइसेंस बनाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय, नीमच के सहयोग से केम्प लगाया जा रहा है। इस केम्प में छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस निशुल्क बनाये जावेगें। छात्रों से निर्धारित शुल्क जमा कराया जावेगा। इच्छुक विद्यार्थी आधार कार्ड या आधार नम्बर लाखे एवं आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लावे जिससे ओ.टी. पी. प्राप्त किया जा सेक। केम्प का समय अपराह्न 12.00 बजे से रहेगा।उपरोक्त जानकारी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. धाकड़ एवं नोडल प्रो. सुशील मईडा द्वारा दी गई।
