BREAKING NEWS:-BSNL मोबाईल सेवाएं इस गोधीसागर के नाम को नीचा दिखाने में कोई कसर नही छोड रही है ।
पूरन माटा की खबर:- गांधीसागर बांध एवं विशाल जलाशय झील जिसके कारण यहां पर विधुत उत्पादन होता है,, खेतो में सिंचाई का माध्यम है,, मत्स्याखेट बहुत बडा स्तोत्र है , गाँधीसागर अभ्यारण्य का बहुतायात वन क्षेत्र है ,, साथ ही कई शासकीय,, अर्द्ध शासकीय कार्यालय है जिसमें प्रमुखता से शिक्षा , स्वास्थ्य , नलजल, विधुत वितरण, उचित मूल्य दुकान, सोसायटीयां सहित प्रदेश का पर्यटन स्थल गांधीसागर है मगर विसंगति है कि ख्याति प्राप्त गांधीसागर भले ही सुप्रख्यात है मगर BSNL मोबाईल सेवाएं इस गोधीसागर के नाम को नीचा दिखाने में कोई कसर नही छोड रही है । गांधीसागर के विपुल गुप्ता, नवीन नकड़ा देवीलाल सुलाया, नरेन्द्र सिंह खिंची, गौरीलाल गुर्जर , नरेन्द्र यादव , विशाल परदेशी आदि का कहना है कि गांधीसागर बांध एवं पर्यटन स्थल का रुतबा हासिल यह क्षेत्र BSNL सेवाएं ठप्प रहकर यहां के उपभोक्ताओं एवं रहवासियों के साथ छलावा कर रही है । साथ ही शासकीय एवं अर्द्धशासकीय विभागों का संपर्क तहसील स्तर , जिला संभाग तथा प्रदेश स्तर पर सीधा संपर्क रहता है आजकल एजूकेशन हब , ग्राम पंचायत की समस्त योजनाएं , आवेदन आदि समस्त प्रकियां आनलाईन रहती है मगर BSNL नेटवर्क ठप्प रहने के कारण कई प्रमुख संपर्क कार्य प्रभावित हो रहे हैं । इस समस्या से स्थानीय सीम वितरण , बेलेंस डालने वाले वितरक भी परेशान एवं चिंतीत है | आखिर BSNL नेटवर्क सेवा कब सुधरेगी कई उपभोक्ता सीधे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नेटवर्क से जुड रहे है इससे स्पष्ट होता है कि BSNL प्राईवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने का प्रयास कर रही है ।
