BREAKING NEWS:- : ग्राम खेजड़ी मे खेत पर करंट लगने से 32 वर्षिय महिला की दर्दनाक मौत ,कुकडेश्वर थाना क्षेत्र की घटना !
कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत तलाऊ के गाँव खेजड़ी मे रविवार को सुबह खेत पर मोटर चलाते समय करंट लगने से 32 वर्षिय महिला संतोष बाई पति इंदरमल रावत की मोके पर मौत हो गयी ।परिजनो ने बताया अकेली महिला सुबह खेत पर सिंचाई कर रही थी तभी खेत की मेड पर लगे चारो तरफ तार फेंसिंग में लाइट फाल्ड होने से करंट फेल गया था ।उसी दौरान महिला का हाथ तार फेंसिंग पर लग गया । और करंट लगने से मोके पर ही महिला की मौत हो गयी ।सूचना पर कुकडेश्वर थाना डायल 100 मोकस्थल पहुँची व शव को मनासा शासकीय चिकित्सालय लाये । जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित किया ।कुकडेश्वर पुलिस ने मामला प्रकरण दर्ज करते हुए शव का पीएम करवाया ।डॉक्टर साजिद अंसारी ने शव का पीएम कर परिजनों को सौपा ।
खेत पर करंट लगने से महिला की मोके पर मौत
कुकडेश्वर थाना के ग्राम खेजड़ी की घटना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर शव का पीएम कर परिजनों के सुपुर्द किया
