BREAKING NEWS:-अज्ञात कारणों के चलते ग्राम अल्हेड मे 30 वर्षिय युवक ने गटकी चूहे मारने की दवा , मनासा अस्पताल में उपचार के बाद जिला असप्ताल रेफर पड़े ये खबर!
मनासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अल्हेड मे रविवार को दोपहर एक 30 वर्षीय युवक ने चूहे मारने की दवा गटक ली । जिसे तत्काल परिजन इलाज हेतु निजी वाहन से मनासा शासकीय चिकित्सालय लाए जहां पर डॉक्टरो द्वारा उक्त युवक का इलाज किया गया । मनासा शासकीय चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार अल्हेड निवासी मुकेश पिता अमृतराम धोबी उम्र 30 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते चूहे मारने की दवा घटक ली ।इसके बाद परिजन तत्काल गंभीर हालत मे मनासा शासकीय चिकित्सालय लाए जहां पर डॉक्टर द्वारा उक्त युवक का इलाज कर अस्पताल में भर्ती किया गया ।हालात बिगड़ता देख युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया है फिलहाल किस कारण से युवक ने चूहे मारने की दवा घटकी की है इसका कारण अभी सामने नही आया है । 30 वर्षीय युवक ने गटकी चूहे मारने की दवा उपचार के बाद जिला चिकित्सालय किया रेफर घटना का कारण अज्ञात जिला अस्पताल मे उपचार के जारी
