BREAKING NEWS:- रामपुरा कोर्ट परिसर के सामने जनसमस्या मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन !

BREAKING NEWS:- रामपुरा कोर्ट परिसर के सामने जनसमस्या मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन  !

रविवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ व पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर रामपुरा कोर्ट परिसर के सामने जन समस्या मुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू किया है ।विधानसभा आम आदमी पार्टी प्रभारी रमेश गुर्जर ने बताया कि रामपूरा क्षेत्र के किसानो को विगत 3 साल से न ही फसल मुआवजा मिला और न फसल बीमा राशि मिली । प्रधानमंत्री आवास योजना मे कई कई पात्र हितग्राही लोगो को मकान तक नही दिए गए । गांधी सागर से विस्थापित गांव के रहवासियों को अभी तक मकानों के पट्टे भी नहीं दिए गए।सालो से शासन - प्रशासन को अवगत करवा रहे थे ।बावजूद आमजन को अभी तक शासन की योजनाओं का लाभ नही मिला है और भी कई मुद्दो को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ ने आज से अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन शुरू किया है जब तक समस्याओं की सुनवाई नहीं होगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा ।

और नया पुराने