नगर परिषद मनासा की निष्क्रियता के चलते भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन ने किया अनिश्चित कालीन धरना

 Breaking news -: नगर परिषद मनासा की निष्क्रियता के चलते भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी स्टूडेंट फेडरेशन ने किया अनिश्चित कालीन धरना 

मनासा से पवन राय कुंवर की ख़बर:- सोमवार को सुबह से मनासा नगर परिषद कार्यालय के सामने भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है।महेश मेघवाल आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले 8 वर्ष पहले नगर परिषद द्वारा समस्त जन भावनाओ को देखते हुए बाबा साहेब की प्रतिमा नगर में मुख्य चौराहे पर लगाने के लिए निर्णय लिया गया था। 8 वर्ष बीत जाने के बावजुद अभी तक किसी भी चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा नही लगाई गई।आजाद समाज पार्टी जिला प्रभारी गोविंद वाल्मीकि ने बताया कि अगर 3 दिन में परिषद कोई ठोस निर्णय नही लेती है तो भीम आर्मी व सभी सामाजिक संगठन द्वारा नगर परिषद पर तालाबंदी व नगर बंद किया जाएगा। जब तक परिषद अधिकारी अध्यक्ष कोई ठोस निर्णय नहीं लेते तब तक अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन जारी रहेगा

और नया पुराने