BREAKING NEWS:-चपलाना के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:-चपलाना के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर पड़े ये खबर !

रविवार को दोपहर आतरीमाता मनासा रोड पर ग्राम चपलाना घाटी के समीप एक भीषण सड़क हादसा हुआ । जिसमें दो कार व एक बाइक की आमने-सामने तेज गति से चलते हुए जोरदार भिड़ंत हो गई । घटना में बाइक सवार चालक सद्दा पिता बिहारी बंजारा उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम शिवपुरिया घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसको मोके पर मौजूद लोग तत्काल निजी साधन से मनासा शासकीय चिकित्सालय लाए जहाँ पर डॉक्टर द्वारा तत्काल उपचार कर घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में नीमच जिला चिकित्सालय रेफर किया है ।घटना में घायल व्यक्ति की हालत गम्भीर बताई जा रही। बताया जा रहा है तेज गति से चलती हुई कार सामने से आ रही बाइक से जा टकराई ।कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाए तो वही पीछे से आ रही एक ओर कार सामने वाली कार से जा टकराई ।

चपलाना के समीप हुआ भीषण सड़क हादसा कार और बाइक की आमने सामने भीषण टक्कर बाइक सवार को उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर

और नया पुराने