BREAKING NEWS:- प्राची कंपनी द्वारा पाइप लाइन के लिए खोदे रास्ते में फंसी तहसीलदार की गाड़ी पड़े ये खबर !
बारिश के चलते हैं रास्ते में हुआ कीचड़ राहगीरों को आ रही है परेशानी पूर्व में 22 करोड़ की प्राची कंपनी की नल जल योजना हो चुकी है फेल ! कंपनी का रुका पेमेंट लेने के लिए पाइप लाइन डालकर की जा रही है लीपापोती रामपुरा नगर में प्राची कंपनी लिमिटेड द्वारा नल जल योजना के तहत पूर्व में लगभग 5 वर्ष पूर्व 22 करोड़ की नल जल योजना का कार्य किया गया था जिसमें पूरे रामपुरा नगर के सीसी रोड को खोदकर नई पाइप लाइन डाली गई थी वह रोड सही ढंग से अब तक रिपेयरिंग भी नहीं किए गए हैं और डाली गई पाइप लाइन फेल होने के कारण उनमें पानी भी नहीं आ रहा है बावजूद इसके वर्तमान में रामपुरा नगर के माणक चौक मोहल्ले से नानी चौटी तक पुनः पाइप लाइन डालने के लिए सीसी रोड खोदे गए खोदे गएहै जिसके कारण बारिश के चलते कीचड़ फैल गया है आने जाने वाले राहगीरों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है आज रामपुरा के तहसीलदार श्री मुकेश निगम की गाड़ी उस रास्ते में फस गई जिसे बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया नागरिकों ने मांग की है कि बारिश के चलते रोड खुदाई का कार्य बंद किया जाकर खोदे गए रोड को सुव्यवस्थित सीसी रोड बनाया जाए ताकि आने जाने वाले वाहनों और पैदल राहगीरों को कठिनाई ना हो गौरतलब है कि बताया जाता है कि पूर्व में फेल हो गई पाइप लाइन के कारण कंपनी का पैसा रुका होने के कारण फिर से पाइप लाइन डालकर लीपापोती की जा रही है ताकि रुका पेमेंट कंपनी पुनः प्राप्त कर सकें
