BREAKING NEWS:-विधानसभा मनासा की 2 लाख जनता को शुभकामनाएं क्यों नही देती नगर परिषद रामपुरा,क्या बिगाड़ा है उन्होंने...?? पूछती है जनता..........??

BREAKING NEWS:-विधानसभा मनासा की 2 लाख जनता को शुभकामनाएं क्यों नही देती नगर परिषद रामपुरा,

क्या बिगाड़ा है उन्होंने...?? पूछती है जनता........??



रामपुरा/नीमच (मप्र):- मामला आज दिनांक को जिला नीमच (म.प्र.) की विधानसभा मनासा भाजपा के जिला महामंत्री राजेश लढा के जन्मदिन का हैं, जहां नगर परिषद रामपुरा एक शासकीय विभाग होने के बावजूद एक आम नागरिक के जन्मदिन की बधाई का होर्डिंग बना कर नगर रामपुरा के मुख्य बाजार लाल बाग में लगाया गया,जिसमे बधाईकर्ता "नगर परिषद रामपुरा" दर्शाया गया हैं। इस बात को लेकर नगर की आम जनता में नगर परिषद रामपुरा चर्चा का विषय बनी हुई है कि, यदि यह शासन नियम के अनुरूप है तो फिर विधानसभा मनासा की 2 लाख आम जनता ने क्या बिगाड़ा है जो उन्हे उनके जन्मदिन पर नगर परिषद रामपुरा शुभकामना संदेश प्रेषित नही करती..? और अगर यह नियम के विरुद्ध हैं तो फिर,इस कार्य में वहन की गई राशि खर्च का जवाबदार कौन रहेगा? क्योंकि जिला महामंत्री राजेश लढ़ा वर्तमान में ना जन प्रतिनिधि है और ना ही कोई शासकीय कर्मचारी या अधिकारी? फिर किस उद्देश्य और किस नियम के आधार पर शासकीय विभाग नगर परिषद रामपुरा की ओर से यह सम्मान प्रेषित किया गया हैं?

पूछती है आम जनता???

और नया पुराने