BREAKING NEWS:- पलासिया से गंगाराम चौराहा तक खस्ताहाल सड़क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं- कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका हादसों को निमंत्रण देती जावद विधानसभा की सड़कें-कांग्रेस नेता रांका पड़े ये खबर !
जावद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता प्रकाश जैन रांका क्षेत्र की बदहाल सड़क व्यवस्था को लेकर व्यथा व्यक्त की । श्री रांका ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र की कई पंचायतों में सड़क न होने से रोड़ पर पानी ऐसे भरा है जैसे कोई स्विमिंग पूल हो तो कई जगह पर ऐसा कीचड़ व्यापत है कि ग्रामीणों को न चाहते हुए भी अपनी जान जोखिम में डालना पड़ रही हैं । श्री रांका ने आगे बताया कि विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों से ग्रामीण अपने क्षेत्र की बेकार सड़क व्यवस्था को लेकर फोन पर लगातार जानकारी देते हैं, ग्रामीण बताते हैं कि उन्होंने सड़क व्यवस्था को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत करा दिया परन्तु आज दिनांक तक कोई सुधार नहीं हो पाया हैं । श्री रांका ने कहा कि जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों ने पलासिया से गंगाराम चौराहा की सड़क समस्या से अवगत कराया ओर मेने वस्तुस्थिति भी देखी हैं छोटी सी सड़क जो कि एक महत्वपूर्ण मार्ग हैं , जिससे मोकमपुरा, रेतपुरा, कदवासा, महूपुरा पूरण, बिलखंडा, गुलसेरी, केवलपुरा, लवा, रेतपुरा गलियां , लाडपुरा इत्यादि गांवो की जनता को सींगोली या बेगू जाना हो तो इसी मार्ग का अनुसरण करना पड़ता हैं , इस मार्ग के खराब होने की वजह से, सड़क न होने के कारण ग्रामीणों का अन्य वैकल्पिक मार्ग लेना पड़ता हैं जो आर्थिक नुकसान के साथ ही समय की बर्बादी का कारण भी बनता हैं। आखिर इतनी महत्वपूर्ण सड़क की अनदेखी क्यों कि जा रही हैं यह अभी तक समझ नहीं आया हैं । आये दिन सड़क नहीं होने से ओर वर्षाकाल में राहगीरों का यहाँ से निकलना मुश्किल हो जाता हैं राहगीर अपनी जान आफत में डालकर इस कीचड़ में निकलने को मजबूर हैं ।
