राजू पटेल कुकड़ेश्वर
कुकड़ेश्वर मेघवाल समाज का मनासा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सम्मेलन संपन्न हुआ फुलपुरा बालाजी मंदिर परिसर में मनासा विधानसभा क्षेत्र में कोने-कोने से मेघवाल समाज के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में समाज के सम्मेलन में पहुंचे सभी समाज जनों ने पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा का ढोल ढमाके आतिशबाजी के साथ बड़े जोशीले अंदाज में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत अभिनंदन किया मुख्य रूप से मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा एवं मेघवाल समाज के युवा नेता श्री श्यामलाल जोक्चंद एवं श्री रमेश कदम पूर्व ब्लाक अध्यक्ष महोदया श्रीमती मनोरमा मूंदड़ा श्री श्याम सोनी श्री राजू गरासिया श्री गोपाल विजयवर्गीय श्री ईश्वर मुजावर दिया श्री अंकित जैन सभी अतिथियों ने सर्वप्रथम पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा जी के द्वारा बालाजी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की एवं चमत्कारी बालाजी का आशीर्वाद लिया उसके पश्चात मेघवाल समाज के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जहां सभी अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम भीमराव अंबेडकर एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि विधान से पूजा अर्चना कर समाज का सम्मेलन प्रारंभ किया गया समाज के सभी युवा वर्ग के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उद्बोधन दिए समाज के बुजुर्ग बुद्धिजीवी एवं गणमान्य नागरिकों के द्वारा उद्बोधन दिए गए पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा यह समाज का सम्मेलन इसलिए किया गया की की समाज के युवा वर्ग के युवाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिले युवाओं में वह जोश जागे और मंच पर खड़े रहकर एक नेता बनकर समाज सेवा करें समाज के युवा नेता श्यामलाल जोक चंद ने कहा भाजपा सरकार रेवड़ी बांट रही है नूक्ति अपने चहेतों को बांट रही है हमें अब जाग जाने का अवसर हैं अब हमें जाग जाना चाहिए एवं कांग्रेस पार्टी का हाथ मजबूत करना है भाजपा को इट का जवाब पत्थर से देना है युवा नेता राजू पटेल ने कहा मेघवाल समाज का बहुत बड़ा मनासा विधानसभा क्षेत्र में वजूद है समाज के युवा राजनीति मेंआगे रहे एवं समाज सेवा करें नारी सम्मान योजना के फार्म घर-घर जाकर मेघवाल समाज में महिलाओं के फार्म भरे सभी समाज के युवा एवं बुद्धिजीवी गणमान्य नागरिकों ने बालाजी के यहां दोनों हाथ खड़े करके संकल्प लिया है हमारी सांस चलेगी वहां तक हम कांग्रेस पार्टी की सेवा में लगे रहेंगे ऐसा संकल्प लिया आने वाले समय में कांग्रेस सरकार बनेगी मनासा विधानसभा से विधायक बनाकर भेजेंगे श्री श्याम सोनी मनासा ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री राजू गरासिया श्री युवराज मेघवाल श्री तेजराम मेघवाल श्री भेरूलाल मेघवाल श्री रामचरण मेघवाल पत्रकार श्री जांगड़े सर सभी ने उद्बोधन दिए कार्यक्रम का संचालन महेंद्र उपाध्याय एवं समृद्ध मेघवाल ने किया कार्यक्रम का आभार समाज अध्यक्ष ने माना
