BREKING NEWS:- मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के दौरान कई लोगों की कटी जेबे मोबाइल नगदी व जेवरात चोरी की हुई कई घटना पड़े ये खबर !


सोमवार को मनासा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के दौरान  दर्जनों लोगों की जेबें कटी रोड शो के दौरान कई लोगों की कटी जेबे मोबाइल नगदी व जेवरात चोरी की हुई कई घटना  देर रात 9 बजे मनांसा थाने से प्राप्त जानकारी अनुसार रोड़ शो में स्वागत के  दोरान  दिनेश पिता बंशीलाल गुर्जर  की जेब काटकर किसी ने ₹4000 व ओप्पो कंपनी का मोबाइल निकाला । वही भेरूलाल पिता प्रभु लाल गुर्जर निवासी रतनपुरा भदवा का स्वागत के दौरान मंच पर भीड़ में किसी अज्ञात व्यक्ति ने पेंट की जेब काटकर विवो कंपनी का मोबाइल सिम और जरूरी कागजात निकाल लिये ।घीसालाल पिता टेकचंद जाट निवासी बालागंज ने थाने पर आवेदन देकर बताया रोड शो के दौरान किसे ने जेब काटकर ₹15000 हजार रुपये निकाल लिए । वही अमरलाल पिता कारुलाल भील निवासी गोपालपूरा ने बताया के मेरा जेब काटकर वीवो कंपनी मोबाइल निकाल ले गए  ।अर्जुन पिता राजेश दुर्गज निवासी मनासा ने बताया कि मेरे जेब काटकर 3500 रु अज्ञात बदमाश निकाल ले गए ।देर रात तक मनासा थाने पर कई ऐसी चोरी चकारी की घटना दर्ज हुई है । वही हरीश पिता राधेश्याम पुरोहित के गले से 15 तोले की सोने की चेन गायब हो गई ।जेब कटने के दर्जनों मामले मनासा पुलिस ने दर्ज किए गए । कई चोरी की घटनाएं हो रही मनासा थाने पर दर्ज

और नया पुराने