BREAKING NEWS:- पिपलिया मंडी मैं रिश्तो का खून तीसरी मंजिल से कूदा कातिल की भी मौत ,पिता की दूसरी शादी से परेशान था बेटा, उठाया खतरनाक कदम पड़े ये खबर !
मंदसौर@पिपलिया मंडी:- में रिश्तों का खून
पिता की दूसरी शादी से परेशान था बेटा, उठाया खतरनाक कदम
पिपलिया मंडी में पिता
की दूसरी शादी से नाराज
युवक ने सौतेली मां और
बहन की हत्या कर दी।
फिर खुद भी छत से कूद
गया। इलाज के दौरान
युवक की भी मौत हो
गई। घटना पिपलियामंडी
के टीलाखेड़ा क्षेत्र की है।
रिश्तों का खून करने वाली
इस वारदात से पूरा क्षेत्र
सन्न रह गया।
नीमच टूडे न्यूज
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि पिपलिया मंडी
निवासी 21 वर्षीय विनोद माली के पिता किशोर माली ने
कुछ महीने पहले सुनीता से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के
बाद सुनीता अपने साथ पहले पति से 7 साल की बेटी को भी
लाई थी। इसी बात काे लेकर विनोद नाराज था। मंगलवार
को विनोद का किसी बात को लेकर अपनी सौतेली मां सुनीता
से विवाद हो रहा था। विनोद इतने गुस्से में आ गया कि उसने
सुनीता और उसकी बेटी पर धारदार हथियार से हमला कर
दिया। इससे दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद विनोद घर
की दूसरी मंजिल पर पहुंचा और छत से कूद गया। उसे गंभीर
चोट आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां-बेटी के
शव घर के भीतर लहूलुहान हालत में मिले। इस घटना से
पुलिस भी हैरान है और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने
प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
