RAJNITI:- मप्र विधानसभा चुनाव की कमान केसी वेणुगोपाल ने संभाल ली ,सोनिया गांधी के नजदीकी वेणुगोपाल के हाथ में होगी विधानसभा चुनाव की कमान टिकट को लेकर फैसला करेंगे पड़े ये खबर !
मप्र की हॉट सीट पर वेणुगोपाल के हाथ में होगी विधानसभा चुनाव की कमान कमलनाथ और दिग्गी की अब नहीं चलेगी गुटबाजी मप्र विधानसभा चुनाव की कमान केसी वेणुगोपाल ने संभाल ली है । मप्र में बढ़ती गुटबाजी और गुटबाजी को देखते हुए सोनिया गांधी के नजदीकी वेणुगोपाल टिकट को लेकर फैसला करेंगे। वे दिल्ली में चल रही स्क्रेनिंग कमेटी की बैठक में पहुंचे। वेगुगोपाल के आते ही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आइड-साइड हो गए और निर्णय वेणुगोपाल पर छोड़ दिया। दिल्ली में कांग्रेस के टिकट को लेकर स्क्रेनिंग कमेटी की बैठक शुरू हो गई। इस बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव और गांधी परिवार के नजदीक केसी वेणुगोपाल ने आकर सभी चौका दिया है। इससे स्पष्ट संदेश गया है कि अब टिकट सर्वे के आधार पर बटेगा। कमलनाथ-दिग्गी गुट की नहीं चलेगी। जो सर्वे में जीतेगा वह उम्मीदवार होगा। वेणुगोपाल का बैठक में आना मप्र की हॉट सीट पर बैठना माना जा रहा है। कांग्रेस हाई कमान किसी भी सूरत में मप्र में सरकार चाहता है इसलिए टिकट को लेकर ज्यादा जोर अजमाइश की जा रही है। कांग्रेस में अब तक गुटबाजी चलती थी , कहीं दिग्गी के समर्थक को टिकट मिलता तो कहीं कमलनाथ के समर्थकों को। गुटबाजी ओर पट्ठावाद के चलते पिछले दो दशक से कांग्रेस सरकार में नहीं आ पा रही है। ऐसे में अब केसी वेणुगोपाल एंट्री ने सभी चौका दिया है। वेणुगोपाल सोनिया- राहुल के नजदीकी है, वे गुटबाजी को खत्म कर सर्वे रिपोर्ट और जीतने वाले दावेदार को ही टिकट देंगे.
