BREAKING NEWS:- मनासा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रथ यात्रा का पूरी विधानसभा में जगह-जगह पुष्प वर्ष के साथ धमाकेदार स्वागत हुआ राजू पटेल कुकड़ेश्वर !

BREAKING NEWS:- मनासा विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रथ यात्रा का पूरी विधानसभा में जगह-जगह पुष्प वर्ष के साथ धमाकेदार स्वागत हुआ  राजू पटेल कुकड़ेश्वर !

मनासा विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह नाहटा मित्र मंडल द्वारा कुंडालिया में किया गया  जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत,,,,,,,,,,, चचोर, सिंघाडीया पिपलिया ।।तहसील रामपुरा! ।।जिला नीमच ।।मध्य प्रदेश।। पूरे प्रदेश में इस वक्त चुनावी माहौल हैं और सत्ता पक्ष और विपक्षी दल दोनों जोर-सोर से गांव-गांव में शहर शहर में अपनी अपनी यात्राएं निकाल रहे हैं ।कोई जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहा है तो कोई जन आक्रोश यात्रा निकाल रहा है वही विपक्षी दल के नेता जीतू भाई पटवारी द्वारा नीमच मंदसौर जिले में जन आक्रोश यात्रा निकली जा रही हैं। जो 19 सितंबर को मंदसौर जिले से प्रारंभ हुई वह 20 सितंबर को मनासा तहसील में प्रवेश किया। इस वक्त जनता में सरकार के खिलाफ भव्य आक्रोश देखने को मिला ।इसका मुख्य कारण है किसान की फसल और सरकार का किसान की ओर अनदेखा करना ।18 साल के कार्यकाल में सरकार की बहुत सी उपलब्धियां आम जनता में देखी गई। पर इस वक्त जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है ।यह आक्रोश किस तरह उपजा और क्यों उपजा है ।क्योंकि पिछले कई सालों से किसानों को फसल सही दाम और  बीमा अल्प वर्षा से जो फसल नष्ट हुई है उसका मुआवजा नहीं मिला इस बार किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो चुकी है ।जिसका सरकार ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया है सरकार की तरफ से किसानों को कोई मुआवजा राशि नहीं दी गई है। यही किसानों का सरकार के खिलाफ नाराजगी का मुख्य कारण है। और किसान पूरी तरह लाचार और बेबस हो चुका है ।।इसलिए आमजन और किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोश देखा गया है। जहां रामपुरा तहसील के अंतर्गत ग्राम कुंडालिया में नाहटा मित्र मंडल के सिंघानिया पिपलिया के भाई ईश्वर लाल मुजावदिया के नेतृत्व में जन आक्रोश यात्रा का भव्य स्वागत किया गया वह रोड के दोनों किनारो पर जेसीबी द्वारा पुष्प वर्षा की गई, वही मनासा तहसील के बारे में जनता से सवाल किया गया कि इस बार कांग्रेस की ओर से मनासा का भव्य विधायक कौन होना चाहिए जनता में से आवाज आई,,नरेंद्र नाहटा, नरेंद्र नाहटा,,,, और रामपुरा के लालबाग से जीतू भाई पटवारी द्वारा भरी हुकार और कहा कि इस बार बदलाव जरूरी है ।सरकार अपने हर एक पहलू पर फेल होती दिखाई दे रही हैं ।और कर्ज पर कर्ज लेती जा रही हैं। इस बार सरकार बदलना है। कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार और मनासा तहसील के विधायक मारू के खिलाफ एक नारा जो रावली कुड़ी में गो पालको द्वारा दिया गया था ।वह नारा जीतू भाई पटवारी द्वारा दोहराया गया कि कैलाश तुझसे बेर नहीं पर मारु तेरी खैर नहीं,,,, ऐसे तारों के साथ जीतू भाई पटवारी द्वारा रामपुरा के लालबाग में भव्य सभा को संबोधित किया,,,,,,, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा जीने भी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा को बहुत धोया रावरी कुवी में जो घटना हुई उस घटना के ऊपर भी बहुत कुछ बताया कुकड़ेश्वर में नरेंद्र  नाहटा मित्र मंडल के द्वारा जगह  मंच बनाकर पुष्प वर्षा के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया कुकड़ेश्वर युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं  ने भी, उनके साथ पूर्व सेक्टर अध्यक्ष राजेंद्र पटेल ने भी युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया महिला मंडल ने राजू पटेल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष प्रियंका भाटी एवं रेखा मेघवाल के द्वारा महिला मित्र मंडली की तरफ से नीमच जिला प्रभारी नूरी खान जी को भोलेनाथ की प्रतिमा भेंट की

और नया पुराने