COLLAGE:- कीड़ा विभाग के विद्यार्थी ने रेस में मारी बाजी पड़े ये खबर !

COLLAGE:- कीड़ा विभाग  के विद्यार्थी ने रेस में मारी बाजी पड़े ये खबर !

शासकीय महाविद्यालय रामपुरा के कीड़ा विभाग के विद्यार्थी नरेंद्र खींची( बी.ए. द्वितीय वर्ष )ने 15 सितंबर को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन में आयोजित संभाग स्तरीय 10 किलोमीटर मैराथन रेड- रन एवं क्रॉस कंट्री में पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

इस  दौड़ का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं सामान्य लोगों में एचआईवी एड्स,  नशीली दवाइयां के दुरुपयोग आदि के प्रति व्यापक जागरूकता लाना था ।इस आयोजन में 17 से 25 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बलराम सोनी,क्रीड़ा अधिकारी  उदयभान सिंह यादव ,प्रोफेसर महेश बामनिया , महेश चांदना ,डॉक्टर बद्रीलाल भाटी एवं समस्त स्टाफ ने विद्यार्थी को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

और नया पुराने