BREAKING NEWS:- हर्षोल्लास के साथ निकली तेजा दशमी पर्व पर शोभायात्रा,नगर परिषद एवम् विहिप बजरंग दल रामपुरा ने किया भव्य स्वागत.... पड़े ये खबर !
रामपुरा/नीमच(मप्र):- गत दि. 24.09.2023 को जिला नीमच के रामपुरा नगर में रेगर समाजजन द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी तेजा दशमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, रेगर समाज द्वारा भगवान देवनारायण महाराज की भव्य शोभायात्रा ढोल धमाकों, बैंड बाजों आतिशबाजी के साथ निकाली गई , नगर के मुख्यमार्गों पर जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत सत्कार किया गया, वहीं नगर के लालबाग क्षेत्र में नगर परिषद रामपुरा एवं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा भी शोभायात्रा का पुष्प वर्षा एवम साफा भेंट कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में मातृशक्ति द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया।
