BREAKING NEWS:- खेड़ापति गणेश जी के दस दिवसीय महा आरती में शामिल हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा कुकड़ेश्वर से राजू पटेल की खबर !
कुकड़ेश्वर ( राजू पटेल ) गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर 10 दिवसीय पर्व के उपलक्ष में नगर में रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान गणेश जी की मोहल्ले मोहल्ले में स्थापना कर नित्य बड़ी संख्या में पुरुष महिला बच्चे आरती में बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं इसी क्रम में रविवार को हनुमंतिया मार्ग पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा समाजसेवी सुधीरचंद पटवा नरेंद्र तुगनावत घीसालाल जाट महेंद्र उपाध्याय राजू पटेल कुंदन खींची प्रमोद पीपलीवाल शाहरुख अंकित जैन दिलीप रोदवाल मुकेश जिगर संजय कारूलाल चौधरी शांतिलाल जोशी मुकेश माली जितेंद्र मारू संजय जोधावत गोवर्धनलाल मालवीय सुधीर कच्छावा गणपत कुशवाहा आदि की उपस्थिति में महा आरती की गई पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा जी ने बड़े गणपति महाराज के परिसर में कहां नगर में खुशहाली हो सुख समृद्धि हो नगर कुकड़ेश्वर के चमत्कारी बड़े गणपति महाराज की सभी के ऊपर कृपा बरसति रहे खेड़ापति गणपति महाराज के सभी आयोजकों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा ऐसे आयोजन हमेशा करते रहना चाहिए और ऐसे कार्यक्रमों मैं बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए जिससे धर्म के प्रति भी आस्था बढ़ती है और युवाओं में संगठित होने का मनोबल बढ़ता है एवं युवाओं में जोश बढ़ता है
खेड़ापति गजानन गणेश सेवा समिति के अध्यक्ष विजेश माली ने धर्म प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधार कर महा प्रसादी का लाभ ले इसी प्रकार मनासा रोड पर लालबाई फूलबाई मंदिर पर कुशवाहा समाज द्वारा भगवान गणेश जी की भव्य महाआरती मैं नगर प्रेस क्लब के सदस्यों द्वारा आरती में शामिल हुए एवं रिद्धि सिद्धि के देवता गणेश जी का आशीर्वाद लिया
