BREAKING NEWS:- गांधी,शास्त्री जयन्ती पर रामपुरा- कुकडेश्वर नगर में कांग्रेसजन द्वारा दी गई श्रद्धांजली पड़े ये खबर !
कुकड़ेश्वर/नीमच(मप्र):- जिला नीमच अंतर्गत कुकदेश्वर नगर में गत 2 अक्टूबर को पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा द्वारा पदयात्रा निकाल कर गांधी शास्त्री जयंती मनाई गई।मध्यप्रदेश शासन के पूर्व उद्योग मंत्री एवं कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र नाहटा ने कहा, दुनिया को सत्य व अहिंसा का पाठ पढ़ाने वाले महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलना चाहिए । गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माला पहनाकर याद किया एवं उपस्थित प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमिल नाहटा सहित कांग्रेस के समस्त वरिष्ठ जन एवं पदाधिकारी द्वारा रघुपति राघव भजन गाया गया।
तत्पश्चात नगर के मुख्य मार्गो से पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा का नगर में जगह जगह पुष्पवर्षा से स्वागत हुआ। वहीं रामपुरा नगर में भी शासकीय महाविद्यालय परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण श्रद्धांजली अर्पित की एवं इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ एवम युवा कांग्रेस जन द्वारा सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के सिद्धान्तो पर भी प्रकाश डाला गया.
