रामपुरा/नीमच(म!प्र):- जिला नीमच अंतर्गत मनासा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा प्रचार के दौरान जनसंपर्क में अपार जन समर्थन मिल रहा है , जगह-जगह पुष्प वर्ष के साथ स्वागत अभिनंदन कहीं गांव में ट्रैक्टर में बिठाकर गांव में घुमाया जा रहा है, कहीं-कहीं तो दूल्हे की तरह बारात को सजाकर घोड़े पर बिठाकर गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। युवा नेता पटेल ने बताया ग्रामीणों ने मन बना लिया है कि, इस बार नरेंद्र नाहटा को प्रचंड बहुमत से जिताएंगे , विगत 38 वर्षों से हमारे बीच रहकर दुख सुख में साथ खड़े रहने वाले लोकप्रिय नरेंद्र नाहटा को प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री हासिल कराकर दम लेंगे। ग्रामीणों के अनुसार नरेंद्र नाहटा की आंधी चल रही है, गांव के गांव बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, प्रचार निरंतर जारी है। गांव बरलाई कुंडला कुंदवासा में खेत पर भी लोगो से जनसंपर्क किया, वही ग्राम कुंडालिया हतुनिया बरलाई मैं जगह-जगह कहीं फलों से टोला गया तो कहीं पुष्प वर्षा के साथ अभिवादन स्वागत किया गया कुकड़ेश्वर में चंद्रवंशी खाती पटेल समाज में युवा साथियों के द्वारा जुलूस के रूप में मंदिर पर ले जाया गया भगवान श्री राम के दर्शन के बाद पूजा अर्चना के पश्चात नुक्कड़ सभा को संबोधित किया नुक्कड़ सभा को संबोधित किया पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा जी ने ने कहा किसानों के खेत पर जाने के सभी रास्तों को प्राथमिकता से किया जाएगा एवं कालिया खो को भी प्राथमिकता से कार्य करने का प्रयास किया जाएगा सभी समाज के लोग गांवों में नाहटा को जिताने के लिए जन सहयोग प्राप्त हुआ।
