BREAKING NEWS:- पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा का ऐतिहासिक पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया शंकर भाटी की रिपोर्ट !

BREAKING NEWS:- पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा का ऐतिहासिक पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया  शंकर भाटी की रिपोर्ट !


कुकड़ेश्वर मनासा विधानसभा क्षेत्र में रामपुर ब्लॉक में मजीरिया चंद्रपुर रोड पर लगभग एक दर्जन से ज्यादा बुत के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐतिहासिक पुष्प वर्षा के साथ पूर्व मंत्री  नाहटा जी का स्वागत किया गया साथ में युवा नेता सम्राट दीक्षित एवं कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक मंडलम सेक्टर युवा कांग्रेस एवं  कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे दौर में मुख्य रूप से साथ में युवा नेता सम्राट दीक्षित युवा नेता राजू पटेल कुकड़ेश्वर नगर में कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा को मिले जनसमर्थन से बौखलाई भाजपा* विधायक मारू का दिन ब दिन घट रहा जनसमर्थन

नाहटा बोले किताब में जितने भी विकास कार्यो का उल्लेख किया वे अभी प्रस्तावित है और वाहवाही ले रहे विधायक थोेडी शर्म कर लो मारूजी


मनासा। विधानसभा चुनाव में महज 7 दिन का समय बचा है। चुनाव प्रचार प्रसार भी जोर शोर से शुरू हो चुका है। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा का ग्राफ डाउन होता जा रहा है। और कांग्रेस का ग्राफ अब भाजपा से कई गुना ज्यादा आगे निकल चुका है। नगर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेन्द्र नाहटा को मिले जनसमर्थन से भाजपा और विधायक मारू पुरी तरह से बौखला गए है। अपने घटते जनाधार को देखते हुए भाजपा प्रत्याशी अब सीधे तौर पर जनता से अपनी गलतियो के लिए माफी तक मांगते हुए नहर आ रहे है। कांग्रेस प्रत्यशी नाहटा को नगर के पांच वार्डो में हुए जनसंपर्क में ऐतिहासिक रूप से जनता का आशीर्वाद मिला। कहीं फल तो कहीं फुलो से नाहटा को तौलकर आशीर्वाद दिया। नगर की जनता से कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि 20 साल बाद फिर आपके बीच में आया हूं। जो आपके यहां पर पिछले पांच साल से विधायक है उनके बारे में कुछ कहना अच्छा नही लगता है। आप खुद उनके व्यवहार और कार्यशैली से परिचित है। नाहटा ने कहा कि मनासा का विकास जिस तरह से होना था वो पंाच सालो में नही हो पाया है। 

विधायक मारू द्वारा विकास कार्यो की किताब को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी नाहटा ने कहा कि मारूजी ने विकास कार्यो की जो किताब प्रकाशित करवाई है उसमें कई विकास कार्य तो प्रस्तावित है। और कई ऐसे काम भी है जो मनरेगा के कार्य है। और 4 अरब के विकास कार्य अपनी उपलब्धि बता रहे है। नाहटा ने कहा कि विधायक जी जनता समझदार हो चुकी है। आप विधायक हो एक गरिमामय पद पर हो झुठ बोलो तो थोडा सोच समझकर बोले और विकास कार्यो को लेकर जिस तरह से बखान कर रहे है उसमे थोडी बहुत ष्शर्म करो मारू जी। नाहटा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मुझे बाहरी बताने वाले मारूजी पहले आप बताओ की सुंदरलाल पटवा छिंदवाडा में जाकर चुनाव लडे तब वो बाहरी नही हुए। कैलाश विजयवर्गीय दुसरी जगह जाकर लडे तो वो बाहरी नही हुए।नरेन्द्र मोदी वाराणसी से लडे तो वो बाहरी नही। और जब मैं 1998 में चुनाव लडा तो आप मेरे साथ थे तब मैं बाहरी नही था। अरे आपने तो यहां के होने के बाद भी जनता जो जुल्म ज्यादतियां की है वो किसी से छिपी हुई नही है। किसने कितना विकास करवाया इसका फैसला जनता करेगी। आने वाली 3 दिसबंर को जब परिणाम आएंगे तो तस्वीर साफ हो जाएंगी। ओके जानकारी युवा नेता राजेंद्र पटेल कुकड़ेश्वर एवं युवा नेता सम्राट दीक्षित ने  दी

और नया पुराने