BREAKING NEWS:- मनासा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा को मिल रहा ग्रामीणजनों का तूफानी जन सहयोग पड़े ये खबर !
रामपुरा/नीमच(मप्र):- जिला नीमच अंतर्गत मनासा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र नाहटा प्रचार के दौरान जनसंपर्क में अपार जन समर्थन मिल रहा है , जगह-जगह पुष्प वर्ष के साथ स्वागत अभिनंदन कहीं गांव में ट्रैक्टर में बिठाकर गांव में घुमाया जा रहा है, कहीं-कहीं तो दूल्हे की तरह बारात को सजाकर घोड़े पर बिठाकर गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मन बना लिया है कि, इस बार नरेंद्र नाहटा को बहुमत से जिताएंगे , विगत 38 वर्षों से हमारे बीच रहकर दुख सुख में साथ खड़े रहने वाले लोकप्रिय नरेंद्र नाहटा को प्रचंड बहुमत के साथ विजय श्री हासिल कराकर दम लेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार नरेंद्र नाहटा की आंधी चल रही है, गांव के गांव बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं, प्रचार निरंतर जारी है। गांव मन्ना पटेल पीपलिया में खेत पर भी लोगो से जनसंपर्क किया, वही ग्राम कुंडालिया हतुनिया बरलाई राजसिंहपुरिया सिंघानिया पिपलिया कराडिया राजपुरा आत्री माता खजूरी देवरी खवासा, कराड़िया, डोरियाखेड़ी, सिंगाडिया इत्यादि मीणा समाज के गांवों में नाहटा को जिताने के लिए जन सहयोग प्राप्त हुआ। दौरे मुख्य रूप से रामपुरा ब्लाक एवम कुकडेश्वर ब्लॉक मंडलम सेक्टर एवं समस्त पदाधिकारी साथ रहे उक्त जानकारी महेंद्र उपाध्याय एवं राजेंद्र पटेल ने संयुक्त रूप से दी।

