BREAKING NEWS:- बोलेरो केम्पर लोडिंग वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर ,प्रभुलाल सेन की मौके पर मौत पड़े ये खबर !
रामपुरा समीप बारवड़िया के समीप आज सुबह के वक़्त तेज रफ्तार बोलेरो केम्पर लोडिंग वाहन ने एक बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रामपुरा थाना क्षेत्र के बारवाड़िया बस स्टैंड के समीप हाईवे की है। मृतक प्रभुलाल सेन उम्र लगभग 55 वर्ष अपने खेत की ओर केदारेश्वर महादेव रोड की तरफ जा रहा था तभी पीछे से तेज गति से आता हुआ कैंपर लोडिंग वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार प्रभुलाल को टक्कर मारी जिस पर मौके पर ही प्रभु लाल की मौत हो गई घटना की सूचना पाकर पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए रामपुरा शाषकीय अस्पताल भेज दिया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है
