BREAKING NEWS:- अज्ञात वाहन की टक्कर से शावक तेंदुए की मौत पड़े ये खबर!
रामपुरा/नीमच(मप्र):- दि. 05.12.2023 मंगलवार, प्राप्त जानकारी अनुसार जिला नीमच के रामपुरा नगर की चंबल नदी के नज़दीक वन विभाग के ईको गार्डन के समीप आज शाम नीमच झालावाड़ मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा एक शावक तेंदुए की टक्कर मार दी गई , जिससे शावक तेंदुए की मृत्यु हो गई। प्राप्त सूचना पर वनपरिक्षेत्र रामपुरा अधिकारी श्री सोलंकी मय टीम पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही कर शावक तेंदुए के शव को वन विभाग के वाहन में भेजा गया।