BREAKING NEWS:- कुकड़ेश्वर नगर में नगर परिषद के दरोगा की टीम ने आज एक खूंखार साड को कब्जे में किया@कुकड़ेश्वर से राजू पटेल की खबर !
कुकड़ेश्वर नीमच कुकड़ेश्वर नगर में नगर परिषद के दरोगा की टीम ने आज एक खूंखार साड को अपने कब्जे में किया यह खूंखार आवारा साड नगर में बहुत ज्यादा गदर मस्ती के साथ किसानों की फसलों में नुकसान पहुंचा रहा था नगर में फूटा तालाब के नजदीक राजेंद्र राजू पटेल के बाड़े में बार-बार खेत में नुकसान करने के लिए पहुंच जाता था नगर परिषद के पूर्व कर्मचारी दिनेश मालवीय के खेत पर एवं आसपास के सभी किसानों के खेत पर जाकर गेहूं की फसल में नुकसान पहुंचा रहा था दिनेश मालवीय के द्वारा दूरभाष पर जागरूक पत्रकार राजू पटेल को बताया गया राजू पटेल ने तत्काल नगर परिषद के सीएमओ कमल सिंह परमार एवं दरोगा उमेश से संपर्क किया उनके द्वारा तत्काल नगर परिषद अपने वाहन लेकर दरोगा की टीम फूटा तालाब के नजदीक पहुंची जहां आधे घंटे की मस्कत के साथ नगर परिषद के कर्मचारियों के द्वारा एवं दिनेश मालवीय एवं राजेंद्र पटेल एवं दरोगा की टीम के सुभाष अशोक रामचरण आशीष ललित एवं सभी कर्मचारियों के द्वारा खूंखार साड को कब्जे में करके नगर परिषद की गाड़ी में बिठाकर उसे सुरक्षित अभय हरण छोड़ने के लिए नगर परिषद की गाड़ी कुकड़ेश्वर से रवाना हुई
