BRAEKING NEWS:-पुलिस थाना रामपुरा की बड़ी सफलता,अवैध मादक पदार्थ गांजे की अवैध खेती करने वाला 5 हज़ारी आरोपी गिरफ्तार पड़े ये खबर!
दो वर्षो से फरार था आरोपी कारुलाल पिता मांग्या उर्फ मांगीलाल...
रामपुरा/नीमच(मप्र): दि .02.03.2024, जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल व्दारा जिले का पदभार ग्रहण करते ही लंबित प्रकरणों में फरार आरोपीयो की गिरफ्तारी संबंध में विशेष अभियान निर्देश सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवल सिंह सिसोदिया के निर्देशन एवम एसडीओपी विमलेश उईके के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रामपुरा उनि विपीन मसीह के नेतृत्व में गठित टीम व्दारा घटना दिनांक 24.11.2022 से फरार आरोपी कारुलाल पिता माम्या उर्फ मांगीलाल जाति बंजारा निवासी ग्राम पालड़ा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
घटनानुसार दिनांक 24.11.2022 को उनि गजेन्द्र सिंह चौहान व्दारा मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम पालड़ा एवं रायपुरिया के समिप जंगल के पास खेतो में अवैध रुप से की जा रही गांजे की खेती पर दबीश देकर 5 खेतो में बो रखे गांजे के पौधे कुल 5010 किलोग्राम गांजे के हरे पौधे किमती 60,00000 रुपये के जप्त कर अज्ञात भू-स्वामि के विरुध्द थाना रामपुरा पर अपराध क्रमांक 229/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना जिन खेतों से अवैध रूप से बो रखे गांजे के हरे पौधे जप्त किये गये उन खेतो की जानकारी राजस्व विभाग से प्राप्त करते उक्त खेतो पर (01) कारूलाल पिता माग्या उर्फ मांगीलाल (02) बंशी पिता माग्या उर्फ मागीलाल बंजारा (03) बापुलाल पिता मांग्या उर्फ मांगीलाल बंजारा (04) बजारा कैलाश पिता मांग्या उर्फ मांगीलाल बंजारा (05) बोतलाल पिता माग्या उर्फ मांगीलाल जाति बजारा सभी निवासी पालड़ा का कब्जा होना एवं इन्ही के व्दारा अवैध गांजे की खेती करना पाया गया, जो प्रकरण में उक्त सभी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया एवं जिनकी गिरफ्तारी हेतु बार-बार पुलिस के व्दारा दबीश दि गई परन्तु उक्त सभी आरोपीगण पुलिस की नजरों से छुपने में कामयाब रहे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु तात्कालीन पुलिस अधीक्षक महोदय व्दारा भी 5000-5000 रुपये की ईनामी उद्घोषणा की थी।
घटनानुसार थाना रामपुरा के थाना प्रभारी व्दारा वरिष्ठ अधिकारीयों व्दारा दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए लंबित एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र स्थापित किया एवं दिनांक 02.03.2024 को मुखबीर सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना रामपुरा के अपराध क्रमांक 229/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में घटना दिनांक से फरार 5000 रुपये के ईनामी, आरोपी कारुलाल पिता माग्या उर्फ मांगीलाल जाति बजारा निवासी पालड़ा को ग्राम पालड़ा के जंगल (खेत) से गिरफ्तार किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विपीन मसीह, सउनि रामचन्द्र गोड, आर. 413 पंकज पाटीदार, आर, 64 घनश्याम माली, आर, चालक 93 सोनु कलोसीया का सराहनिय योगदान रहा।
