BREAKING NEWS:- -गाँधीसागर अभयारण्य में छठवें पक्षी सर्वेक्षण की हुई शुरुआत पड़े ये खबर !

BREAKING NEWS:- -गाँधीसागर अभयारण्य में छठवें पक्षी सर्वेक्षण की हुई शुरुआत पड़े ये खबर !


गाँधीसागर 01/03/2024 पश्चिमी मध्यप्रदेश अंतर्गत मंदसौर जिले के एक मात्र वन्यजीव अभयारण्य गाँधीसागर में 01 मार्च 2024 को पक्षी गणना के छठवें संस्करण की शुरुआत वन्यजीव प्रेमी संस्था वाइल्ड वारियर  इंदौर के सहयोग से हुई। पक्षी सर्वेक्षण के कार्य मे इस बार canon (कैनन) कैमरा एवं गाँधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल से इवोक एक्सपीरिंयस  ने सहयोग प्रदान किया। 03 दिवसीय होगा पक्षी सर्वेक्षण- गाँधीसागर में होने वाला छठवाँ पक्षी सर्वेक्षण 01 मार्च से शुरू होकर 03 मार्च तक चलेगा।  इन तीन दिनों में कुल 09 राज्यों के 50 से अधिक पक्षी प्रेमी25 निर्धारित रूट पर सुबह एवं शाम को पक्षी गणना का कार्य करेंगे। -पूर्व के पक्षी सर्वेक्षण में मिल चुकी है 300 के लभगभ पक्षियों की प्रजाति- अधीक्षक गाँधीसागर राजेश मण्डावलिया ने बताया के पूर्व में हुए पांच पक्षी सर्वेक्षण में पक्षियों की 300 के लगभग प्रजातियां पाई गई है।तथा गाँधीसागर अभयारण्य के खुले घांस के मैदान तथा गाँधीसागर जलाशय अनेको प्रवासी पक्षियों को यहाँ आकर्षित करते हैं। इस प्रकार के सर्वेक्षण कार्य सामान्य लोगों को वन एवं वन्यजीवों के साथ जोड़ते हुए इनके संरक्षण के प्रति जागरूक करने का कार्य करते हैं।

और नया पुराने