BREAKING NEWS:- रामपुरा पुलिस द्वारा लिया ड्रोन कैमरे से आगामी होली पर्व के चल समारोह रूट का जायज़ा

BREAKING NEWS:- रामपुरा पुलिस द्वारा लिया ड्रोन कैमरे से आगामी होली पर्व के चल समारोह रूट का जायज़ा

रामपुरा/नीमच(मप्र):- दि.24मार्च2024, जिला पुलिस अधीक्षक नीमच के निर्देशानुसार सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवम एसडीओपी मनासा विमलेश उईके के मार्गदर्शन व पुलिस थाना प्रभारी विकास पटेल के नेतृत्व में रामपुरा पुलिस टीम द्वारा आगामी होली पर्व धुलेंडी पर निकलने वाले चल समारोह एवं अन्य त्योहारों के मद्देनजर नगर के मुख्य और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे मध्यम से रूट की रूपरेखा का जायज़ा लिया एवम वीडियो ग्राफी करवाई गई। वहीं पुलिस थाना प्रभारी श्री पटेल द्वारा होली पर्व की शुभकामनाएं नगर वासियों को प्रेषित की गई। उक्त मौके पर पुलिस अधिकारी सहित टीम मौजूद रही।
और नया पुराने