कोई टाइटल नहीं

COLLAGE :-रामपुरा महाविद्यालय का रा.से.यो. का तीसरा दिन स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पड़े ये खबर!


रामपुरा । शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामपुरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. आशीष कुमार सोनी के निर्देशन में ग्राम खेतपालिया में आयोजित सात दिवसीय विशेष  शिविर के तीसरे दिन  स्वयंसेवको एवं ग्रामीणों को   स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।  शासकीय चिकित्सालय  रामपुरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद पाटीदार के निर्देशन में  आलोक जी शर्मा, ममता जी  राठौर, निकिता जी डोडिया एवं   सुरेश जी रायकुंवर द्वारा  स्वयंसेवको के  ब्लड, शुगर,  एच आई वी,  रक्तचाप आदि परीक्षण किए गए एवं दवाई वितरण किया गया। डॉ. प्रमोद पाटीदार ने बताया कि स्वस्थ जीवन ही सफलता का मूल आधार है। बीमारी की दशा में तुरंत स्वास्थ लाभ ले तथा सरकार की विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं का प्रचार जन -जन तक करे ताकि आम जनता लाभान्वित हो सके।  बौद्धिक सत्र में   मुख्य वक्ता  डॉ. जितेंद्र पाटीदार ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न चरणों पर प्रकाश डाला एवं खेल प्रतियोगिताए कराई।  विशिष्ट वक्ता डॉ. मयंका प्लाश्या ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से स्वयं एवं समाज का विकास कर राष्ट्र निर्माण में अपना कर्तव्य निर्वहन पर प्रेरक उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक विष्णु मालवीय ने किया एवं आभार ललित गंधर्व  ने माना।  उक्त आयोजनो की सफलता पर प्राचार्य डॉ. बलराम सोनी एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया।

और नया पुराने