BIG BREAKING :-पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, 7 जून को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा !

BIG BREAKING :-पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, 7 जून को पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा !



लोक सभा चुनाव के फाइनल नतीजों के बाद आज दिल्ली में बैठकों का दौर चलेगा. शाम 4.30 बजे फिर एनडीए की बैठक होगी. इस बैठक में बीजेपी और एनडीए के कई नेता शामिल होंगे. इसमें आगे की रणनीति पर मंथन होगा. इस बैठक में बिहार के सीएम नीतीश कुमार, टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू समेत कई नेता शामिल होंगे. वहीं, शाम 6 बजे इंडिया गठबंधन की बैठक होगी. इसके लिए कई नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं.

नरेंद्र मोदी ने दिया प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा

नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. 7 जून को सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा.

पीएम मोदी इस्तीफा देने राष्ट्रपति भवन पहुंचे

पीएम मोदी इस्तीफा देने राष्ट्रपति भवन पहुंच गए हैं. आज सुबह मोदी कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई, जिसमें 17वीं लोकसभा भंग करने पर चर्चा हुई. इस बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी कैबिनेट के फैसले की जानकारी और अपना इस्तीफा देने राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं. 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए सांसदों की बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में पीएम मोदी को बीजेपी और एनडीए के संसदीय दल का नेता चुना जाएगा. इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन होगा. उसके बाद पीएम मोदी एनडीए सहयोगियों के साथ राष्ट्रपति से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. अगले दिन 8 जून को शाम को शपथ ग्रहण होगा.

और नया पुराने