BIG BREAKING :- आज कांग्रेस में मंथन नेता प्रतिपक्ष-चेयरपर्सन चुनाव पर योगी की भी बैठक पड़े ये खबर !
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बैठकों का दौरा जारी है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक NDA और INDIA की लगातार मीटिंग हो रही है. आज शाम दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष और चेयरपर्सन के चुनाव पर मंथन होगा. इस बैठक में राहुल को नेता विपक्ष बनाने की मांग की जाएगी. उधर, यूपी में भी सीएम योगी ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में यूपी में खराब चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी.
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली को नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है. बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
सीएम योगी ने सुबह 11 बजे बुलाई सभी मंत्रियों की बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह 11 बजे सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद सीएम ने यह बड़ी बैठक बुलाई है. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में यूपी में खराब चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी.
आज कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, राहुल को नेता विपक्ष बनाने की मांग
आज शाम 5.30 बजे कांग्रेस संसदीय दल की बैठक होगी. इस बैठक में राहुल को नेता विपक्ष बनाने की मांग की जाएगी. सोनिया गांधी के सामने ये मांग रखी जाएगी. कांग्रेस की इस बैठक में सभी राज्यों के पीसीसी चीफ बुलाए गए हैं.
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से बैठकों का दौरा जारी है. दिल्ली से लेकर लखनऊ तक NDA और INDIA की लगातार मीटिंग हो रही है. आज शाम दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक है. इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष और चेयरपर्सन के चुनाव पर मंथन होगा. इस बैठक में राहुल को नेता विपक्ष बनाने की मांग की जाएगी. उधर, यूपी में भी सीएम योगी ने सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई है. इस बैठक में यूपी में खराब चुनावी प्रदर्शन को लेकर मंथन किया जाएगा. इसके अलावा यूपी में सरकार के कामकाज को लेकर भी चर्चा होगी. वहीं,कल यानी रविवार को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. कल यानी शुक्रवार को उन्हें एनडीए संसदीय दल का नेता चुना गया था. संसदीय दल के नेता चुने जाने के बाद मोदी राष्ट्रपति के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया. राष्ट्रपति ने मोदी को सरकार बनाने का न्योता दे दिया. रविवार को मोदी सरकार का शपथग्रहण समारोह है. मोदी के साथ-साथ कुछ बाकी सदस्यों को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएगी जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम शाम सात बजकर 15 मिनट पर है. मोदी के शपथ ग्रहण में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे. इसको लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गिए हैं. दिल्ली नो फ्लाइंग जोन घोषित कर दिया गया है.
.jpg)