BIG BREAKING:-गांधीसागर डूब क्षेत्र में अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक प्रभावी कार्यवाही

BIG BREAKING:-गांधीसागर डूब क्षेत्र में अवैध रेत उत्खननकर्ताओं के खिलाफ वैधानिक प्रभावी कार्यवाही

रामपुरा/नीमच(मप्र):- दि.15 जून 2024, जिला कलेक्टर दिनेश जैन सहित जिला पुलिस अधिक्षक नीमच अंकित जायसवाल एवं अपर कलेक्टर महोदया नीमच के दिशा निर्देश अनुसार रामपुरा अंतर्गत ग्राम राजपुरा के गांधीसागर क्षेत्र में अवैध रेत उत्तखनन कि सूचना मिलने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उपखण्ड मनासा पवन बारिया के नेतृत्व में क्षेत्रिय तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, तहसीलदार मनासा बालकृष्ण मकवाना, नायब तहसीलदार कुकडेश्वर नविन छलोत्रे, पुलिस थाना प्रभारी रामपुरा विकास पटेल, खनिज निरीक्षक गजेन्द्र डाबर, राजस्व निरीक्षक रामपुरा, मोजा पटवारी राजपुरा के साथ क्षेत्र में एक ही सप्ताह में ताबड़तोड़ दूसरी त्वरित कार्यवाही करते मौके पर से सामग्री जब्त कि गई, ग्राम राजपुरा स्थित बेक वाटर क्षेत्र में रेत उत्तखनन करने के लिए लगे 05 इंजन सहित तथा 02 रेत के छलने, 01 बड़ा स्टीम्बर व 03 ट्रेक्टर को जब्त करने में सफलता प्राप्त की। जिन्हें पुलिस थाना रामपुरा को सुपुर्द किया वहीं 01 स्टीम्बर अधिक वजन व बड़ा आकार होने के कारण सचिव ग्राम पंचायत राजपुरा एवं ग्राम कोटवार राजपुरा की सुपुर्दगी में दिये गये ।
उक्त कार्यवाही में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी मनासा श्री बारिया, क्षेत्रिय तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, तहसीलदार मनासा बालकृष्ण मकवाना, नायब तहसीलदार कुकडेश्वर नविन छलोत्रे, पुलिस थाना प्रभारी रामपुरा विकास पटेल, खनिज निरीक्षक गजेन्द्र डाबर, राजस्व निरीक्षक रामपुरा, मोजा पटवारी राजपुरा एवम टीम की सराहनीय भूमिका रही।
और नया पुराने