BREAKING NEWS:- प्रजापत समाज ने किया संत शिरोमणि श्री श्री यादें माता धर्म जागरण रथ यात्रा का भव्य स्वागत..., !
रामपुरा/नीमच(मप्र):- जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा नगर में गत दिनांक 10 जून को प्रजापत समाज के धर्मगुरु संत शिरोमणि श्री श्री यादेमाता के विशाल धर्म जागरण रथ यात्रा का स्वागत क्षेत्रीय प्रजापत समाजन द्वारा किया गया, उक्त रथ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई जहां नगर के सर्व समाजजन द्वारा जगह जगह पर फूल माला आतिशबाजी से भव्य स्वागत किया गया। बता दें कि, गत फरवरी से यह धर्म जागरण रथ यात्रा गुजरात के श्री नरसिंह सेवाश्रम धाम चाचला निमखेड़ा से प्रारंभ हुई है जो की गुजरात मध्यप्रदेश राजस्थान हरियाणा उत्तरप्रदेश दिल्ली कानपुर होते हुए अगले वर्ष जनवरी माह में होने वाले प्रयागराज महाकुंभ में पहुंच कर धर्म ध्वजा फहराई जावेगी, इस एक वर्षीय रथ यात्रा का उद्देश्य समाजजन को एकत्र करना एवम धर्मगुरु संत शिरोमणि श्री श्री यादें माता को राष्ट्रीय संत घोषित करना हैं। उक्त रथ यात्रा में बड़ी संख्या में प्रजापति समाज के गणमान्य जन सहित महिलाओ, पुरुष एवं बच्चों ने हिस्सा लिया।
