BREAKING NEWS:-कछुआ तस्करी सूचना को लेकर वन विभाग रामपुरा की दबिश,वन विभाग की आमजनता से अनुरोध...,

BREAKING NEWS:-कछुआ तस्करी सूचना को लेकर वन विभाग रामपुरा की दबिश,वन विभाग की आमजनता से अनुरोध...,



रामपुरा नीमच(मप्र)दिनांक01.09.2024 जिला नीमच अंतर्गत वन विभाग रामपुरा को प्राप्त मुखबिर सूचना व्हाट्स एप्प मोबाइल पर कछुआ बेचने का प्रचार प्रसार पर उप वनमण्डल मनासा एवं वन परिक्षेत्र रामपुरा संयुक्त टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए संदिग्ध व्यक्ति मुकेश राठौर निवासी मोहल्ला जामपुरा रामपुरा जिला नीमच मप्र के घर लगभग रात्रि 11.30 बजे दबिश दी गई , जहां प्राप्त सूचना अनुसार मौके पर कुछ नहीं पाया गया। आगे की जांच पड़ताल जारी हैं।
वहीं वन विभाग द्वारा आम जनता से अपील हैं कि, किसी भी प्रकार के वन्य जीव प्राणी को पालतू बना कर अपने घर पर रखना एवं क्रय विक्रय करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता हैं, इसलिए इस प्रकार के कृत्य करने से बचें।

और नया पुराने