कोई टाइटल नहीं

BREAKING NEWS:-क्या उधार की जिंदगी जीने को मजबूर पुलिस थाना रामपुरा..?



वहीं थाना प्रभारी कुकडेश्वर श्री दांगी की सूझबूझ ने दिलाया बुजुर्ग महिला को इंसाफ़...

रामपुरा/कुकडेश्वर/नीमच(मप्र):-  इन दिनों जिला नीमच अंतर्गत रामपुरा पुलिस थाना उधार की जिंदगी जीने को मजबूर हैं कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा, क्योंकि विगत दिनों जब से थाना प्रभारी विकास पटेल का स्थानांतरण नीमच सिटी हुआ हैं वहीं उनके स्थान पर थाना प्रभारी श्री यादव द्वारा पदग्रहण किया हैं, या यूं कहे की केवल पद ही ग्रहण किया? सूत्रों की मानें तो क्षेत्रियजन ने शायद पहली और आखरी दफा विगत दिनों हुई शांति समिति की बैठक में ही देखा होगा? किसी भी समय गए कई फरियादियों द्वारा बताया गया कि "साब नहीं हैं...?" वहीं क्षेत्र में चर्चा यह भी हैं कि शायद साब का नीमच से डेली डाउन महंगा पड़ रहा हैं?


वहीं अगर बात करें समीपस्थ कुकडेश्वर पुलिस थाने की तो, जब से कुकडेश्वर पुलिस थाना में थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी पदस्थ हुए हैं, तब से क्षेत्रीय जनता में श्री दांगी अपनी कार्यशैली के चलते एक विश्वास एवं सहर्ष का माहौल स्थापित किए हैं , किसी भी उम्र के फरियादी पुलिस थाना की दहलीज पर आते हैं, उन्हे श्री दांगी की सूझबूझ कार्यप्रणाली के जरिए न्याय जरूर प्राप्त होता हैं, भले फिर मामला किसी भी प्रकार अथवा हद का क्यों ना हो, शिकायतकर्ता संतुष्ट होकर खुशी खुशी घर लौटता हैं, इसी कड़ी में गत दिनांक 03.09.2024 मंगलवार को एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची तब थाना प्रभारी श्री दांगी द्वारा विपक्ष को बुलवा कर दोनो के पक्ष को सुनकर अपनी अद्भुत कार्यशैली का परिचय देते हुए, फरियादी बुजुर्ग महिला को न्याय दिलाया।

और नया पुराने