DHARMIK :- कपूर के इन उपायों से होगा हर समस्या का समाधान, जीवन में नहीं होगी पैसों की कमी !
Kapoor Ke Upay: अगर आप जीवन में कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और आपके काम में रुकावटें आ रही हैं. जिससे आपको लाभ नहीं हो रहा है तो आप कपूर से जुड़े ये उपाय कर लें तो आपकी हर समस्या का समाधान हो सकता हैऔर जीवन में खुशहाली आ सकती है.
हिंदू धर्म में कपूर का बहुत अधिक महत्व होता है. जिसका उपयोग सदियों से पूजा-पाठ और आध्यात्मिक कार्यों में किया जाता रहा है. कपूर का उपयोग पूजा के बाद आरती और हवन में आवश्यक रूप से किया जाता है. इसके अलावा ज्योतिष में भी कपूर के उपाय को काफी प्रभावशाली माना गया है. भगवान को प्रसन्न के लिए कपूर का उपयोग जरूरी पूजा-सामग्रियों में एक होता है. कपूर की आरती और हवन से नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव दूर होता है. कपूर को जलाने से वातावरण में मौजूद छोटे से छोटे कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं और लोगों को रोगों से मुक्ति मिलती है.
माना जाता है कि कपूर में पवित्र शक्ति होती है जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है. कपूर के कुछ ऐसे चमत्कारी उपाय है. जो आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि ला सकते हैं. इसके अलावा कपूर से बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है.
1-
- वास्तु में भी कपूर का विशेष महत्व होता है. यह घर में मौजूद किसी भी तरह के वास्तु दोष को फौरन ही खत्म कर देता है. वास्तु दोष के खत्म होने पर जीवन में सुख और समृद्धि बनी रहती है. ऐसी मान्यता है जिन घरों में नियमित रूप से कपूर जलाया जाता वहां पर बुरी शक्तियों का प्रवेश नहीं हो पाता है.
- जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं उनके आस-पास सबसे ज्यादा नकारात्मक ऊर्जा मंडराती रहती हैं. ऐसे में बच्चे डरे और सहमे रहते हैं. बच्चों के ऊपर से बुरी शक्तियों का दूर करने के लिए रोज शाम के समय कपूर के कुछ टुकड़ों का अवश्य ही जलाना चाहिए.